home page

उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट

 | 
उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट


लखनऊ, 24 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार काे लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड के “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भेंट की। कृषि मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगामी रक्षा बंधन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भी दिया। इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल