होटलों पर छापा मारकर पांच घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त
हरिद्वार, 19 मार्च (हि.स.)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने गुरुवार काे शहर में रेलवे स्टेशन के पास कई होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस कार्रवाई के दाैरान आपूर्ति विभाग के कर्मचारियाें ने पांच घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने आज शाम काे बताया कि जिलाधिकारी का निर्देश है कि घरेलू गैस का व्यापारिक इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत आज नगर के रेलवे स्टेशना के पास के कई हाेटलाें और
व्यावसायिक प्रतिष्ठानाें पर छापा मारा। इस छापेमारी से हड़कंप मच गया।
उन्हाेंने बताया कि इस कार्रवाई में पांच घरेलू गैस सिलेंडराें काे दुरुपयाेग करने पर जब्त कर लिया गया है। ये सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग में लाए जा रहे थे। उन्हाेंने बताया कि गैस आपूर्ति पर निगरानी को और मजबूत करने के लिए पूरे जनपद की 41 गैस एजेंसियों पर 41 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

