home page

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

 | 

नई टिहरी, 29 नवंबर (हि.स.)। जिले के कैंपटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को टिहरी पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 27 नवंबर को मिली शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर उसके खिलाफ पोक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सरिता डोबाल ने आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी के सीओ और संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिए थे। इसके बाद कैंपटी पुलिस ने टीम गठित कर आरोपित की तलाश शुरू की। बीते दिन पुलिस टीम ने एक्टिव सर्विलांस के आधार पर उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने बताया कि उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई धनंजय कुमार, कांस्टेबल पुष्कर सिंह और सुधांशु शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी