home page

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोपित गिरफ्तार

 | 
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 15 अक्टूबर (हि.स.)। एक महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पर महिला का अश्लील वीडियो बनाने, उसे वायरल करने की धमकी देने और कई बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को झबरेड़ा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने सचिन नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ने नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। शिकायत में आरोपित पर कई बार शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना झबरेड़ा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

थानाध्यक्ष झबरेड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने नामजद आरोपित सचिन को हिरासत में लिया। आरोपित सचिन पुत्र राकेश, ग्राम भगतोवाली, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार का निवासी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला