श्री नंदा देवी महोत्सव: 2026 के लिए 22 समितियां गठित, दो अगस्त को होगा पौधरोपण
नैनीताल, 03 अगस्त (हि.स.)। सरोवरनगरी नैनीताल में इस वर्ष आयोजित होने जा रहे श्री नंदा देवी महोत्सव-2026 के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए श्री रामसेवक सभा ने 22 विभिन्न समितियों का गठन किया है। सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शीघ्र ही नगर के गणमान्य नागरिकों और महिला प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी।
बवाड़ी के अनुसार गठित समितियों में कदली वृक्ष समिति में विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, हीरा सिंह, गोधन सिंह, भुवन बिष्ट और राजेंद्र बजेठा, मूर्ति निर्माण समिति में चंद्र प्रकाश साह एवं उनकी टीम, मंडप निर्माण समिति में घनश्याम लाल साह, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, गिरीश जोशी और हिमांशु जोशी, मंडप व्यवस्था समिति में मनोज साह, विमल चौधरी, कैलाश जोशी, भुवन बिष्ट, भीम सिंह कार्की, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, मोहित साह और हरीश राणा, पंच आरती समिति में विमल चौधरी और भीम सिंह कार्की, देवी भोग समिति में विमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, कैलाश जोशी, राजेंद्र बजेठा, मोहित साह और हरीश राणा, सुंदरकांड समिति में कैलाश जोशी, मुकुल जोशी, हीरा सिंह, भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे, सतीश पांडे और गिरीश भट्ट, प्रसाद वितरण समिति में देवेंद्र लाल साह, अतुल साह, कमलेश ढौंडियाल, राजेंद्र लाल साह, विक्रम साह और राजेंद्र बिष्ट, मंदिर प्रवेश समिति में मनोज साह, राजेंद्र लाल साह, गिरीश भट्ट और कैलाश बोरा, सीधा प्रसारण समिति में प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी और डॉ. कपिल जोशी, दान पात्र समिति में विमल साह, घनश्याम लाल साह, अशोक साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी और हरीश राणा, सांस्कृतिक शोभायात्रा समिति में डॉ. मोहित सनवाल, मिथिलेश पांडे, अमर साह और सतीश पांडे, मंदिर सफाई समिति में मुकेश जोशी, मुकुल जोशी, रोहित कुंवर, अजय बिष्ट, संदीप साह, प्रदीप मिश्रा और ललित मोहन साह, भंडारा समिति में दीपक साह, अतुल साह, विक्रम साह और राजेंद्र बिष्ट, मां नंदा देवी दर्शन समिति में मुकुल जोशी, मुकेश जोशी, कमलेश ढौंडियाल, राजेंद्र लाल साह और अमर साह, डोला भ्रमण समिति में सभा के अध्यक्ष मनोज साह एवं गोधन सिंह तथा मूर्ति विसर्जन समिति में चंद्र प्रकाश साह एवं मूर्ति निर्माण दल के कलाकारों के साथ अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त दीपदान समिति में राजेंद्र लाल साह, अशोक साह और राजेंद्र बिष्ट, मंदिर उद्घोषक समिति में मुकेश जोशी, मंदिर चंदा समिति में विमल साह, भागवत बोरा, धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश भट्ट, खुशहाल सिंह कार्की, केदार सिंह राठौर और आनंद बिष्ट तथा स्वागत समिति में घनश्याम लाल साह, मनोज साह, जगदीश बवाड़ी और मुकेश जोशी को जिम्मेदारी दी गई है।
महोत्सव के लिए प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी और हरीश राणा को मेला प्रवक्ता बनाया गया है। महासचिव बवाड़ी ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए उत्तराखंड की संस्कृति और कुलदेवी नंदा देवी के इस महोत्सव को सफल बनाने में सहभागिता का आह्वान भी किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

