home page

मोदी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल

 | 
मोदी के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने किया रक्तदान, मरीजों को बांटे फल


पौड़ी गढ़वाल, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पौड़ी में रक्तदान एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। रक्तदान के लिए 15 लोगों ने पंजीकरण कराया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, विधायक राजकुमार पोरी, क्रांति किशोर नेगी, राकेश गौरशाली, पूनम टम्टा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश राठी, अगरौड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष चंदौला, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, जिला मीडिया प्रभारी संजय बलूनी, ओम प्रकाश जुगरान, सुभाष सिंह, नरेंद्र सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, नौवें राष्ट्रीय पोषण माह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर एमआईसी मोहल्ला वार्ड आठ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभासद प्रदीप असवाल और वार्ड पांच के सभासद बृजमोहन सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान बच्चों व लोगों को जलपान और मिष्ठान वितरित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री रजनी असवाल और सहायिका दिनीता रावत ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह