home page

मोरी में भालू के हमले से दो घायल, हायर सेंटर रेफर

 | 
मोरी में भालू के हमले से दो घायल, हायर सेंटर रेफर


उत्तरकाशी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। मोरी में सांकरी के पास मंगलवार सुबह को भालू ने दो युवकों को अचानक हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। घायल व्यक्तियों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें भालू से छुड़ाया।

स्थानीय लोग घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी ले आए। जहां, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दून के लिए रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को पशु बिहार पार्क क्षेत्र के सांकरी बाजार के निकट सेब के बगीचे में मंगलार सुबह योगेश पुत्र विरेंद्र भंडारी उम्र 17 वर्ष, दिपेश पुत्र किशन उम्र 18 वर्ष नेपाली मूल के युवक घास घास कांट रहे थे।

इस दौरान घात लगाए बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों युवकों के चिल्लाने पर आस पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें हमले से छुड़ाया। इसके बाद स्थनीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पीएचसी मोरी के प्रभारी डा. नितेश रावत ने बताया कि भालू ने दोनों युवकों के सिर और मुंह पर हमला किया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

दूसरी ओर वन विभाग की ओर से युवकों के उपचार के लिए मुआवजे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं क्षेत्र में स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की गश्त शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल