home page

रुद्रनाथ ट्रैक पर गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, सुरक्षित बचाया

 | 
रुद्रनाथ ट्रैक पर गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, सुरक्षित बचाया


गोपेश्वर, 27 सितम्बर (हि.स.)। रुद्रनाथ ट्रैक पर सगर गांव से करीब चार किलोमीटर आगे रविवार को एक ट्रैकर पहाड़ी से फिसलकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खाई में उतरकर घायल ट्रैकर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

चमोली जिला नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद गौचर स्थित एसडीआरएफ दल उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। जवानों ने पैदल घटनास्थल तक पहुंचे और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया

एसडीआरएफ के जवान करीब 150 मीटर गहरी खाई में उतरे और घायल तक पहुंचे। बचाव तकनीक का इस्तेमाल कर उसे खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल को अस्थायी स्ट्रेचर के सहारे कठिन पहाड़ी रास्ते से सड़क तक लाया गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान मद्रास निवासी अशोक पुत्र श्रीकांत (36) के रूप में हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल