home page

डीएसबी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

 | 
डीएसबी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण


नैनीताल, 28 जुलाई (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मंगलवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘मिशन ग्रीन’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख डॉ. हरीश रौतेला ने पद्म, बांज, बुरांश तथा देवदार के पौधे रोपे।

इस अवसर पर डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी हमें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने उत्तराखंड में खेती और खेत बचाओ आंदोलन के महत्व पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने परिसर स्थित हिमालयन म्यूजियम का भी अवलोकन किया तथा डॉ. पूरण अधिकारी, डॉ. हरदयाल तथा डॉ. भुवन शर्मा से वहां संरक्षित दुर्लभ सिक्कों एवं अन्य संग्रहों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। इस दौरान वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से डॉ. हरीश रौतेला एवं अभिषेक को शॉल ओढ़ाकर तथा पौधों से संबंधित फ्लायर भेंट कर सम्मानित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में कुमाऊं विवि के कार्यपरिषद सदस्य अरविंद पड़ियार, प्रो. आरके जोशी, डॉ. महेंद्र राणा, अभिराम पंत, डॉ. भुवन आर्य, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. एलएस लोधियाल, डॉ. किरण बर्गली, मोहित खाती, लीला, शीतल सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी