सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू
पौड़ी गढ़वाल, 20 मई (हि.स.)। राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी के परिसर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शांति पूर्वक शुरू हो गई है। परीक्षाओं में विज्ञान व व्यवसायिक वर्ग के कुल 123 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है।
प्रभारी प्राचार्य एवं परीक्षा प्रभारी डा. कुमार गौरव जैन, सह परीक्षा प्रभारी डा. दिनेश रावत ने कहा है कि सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में विज्ञान वर्ग एवं व्यवसायिक वर्ग के कुल 123 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है, जिनकी परीक्षाएं 8 तक चलेगी। जबकि आंतरिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपंन हो गई है।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. प्रकाश फोंदणी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश छात्र-छात्राओं को दे दिए गए है। इस मौके पर परीक्षा समिति के डा. पुनीत चंद्र वर्मा, डा. कल्पना रावत, डा. खिलाप सिंह, डा. सतवीर आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

