भारत रत्न डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
पौड़ी गढ़वाल, 23 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पौड़ी में जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रखर शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के पावन अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गईं।
इस उपलक्ष्य में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जाधारी चंडी प्रसाद भट्ट, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, यशपाल बेनाम, अनुज कुमार, नरेन्द्र प्रसाद टम्टा, प्रहलाद सिंह रावत , क्रांति किशोर नेगी, लक्ष्मण दुकलान मंडल अध्यक्ष कलजीखाल, रमेश रावत मंडल अध्यक्ष कोट, लक्ष्मण सिंह नेगी, सुभाष, राकेश गौरशाली,स्वप्निल धस्माना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

