home page

यूटीयू इंटरकॉलेजिएट पावर लिफ्टिंग टूर्नामेंट में टीएचडीसी-आईएचईटी को 6 मेडल

 | 
यूटीयू इंटरकॉलेजिएट पावर लिफ्टिंग टूर्नामेंट में टीएचडीसी-आईएचईटी को 6 मेडल


नई टिहरी, 27 सितंबर (हि.स.)। राजधानी देहरादून में गत दिवस संपन्न हुए वीएमएसवी यूटीयू इंटरकॉलेजिएट पावर लिफ्टिंग टूर्नामेंट में टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग कॉलेज (टीएचडीसी-आईएचईटी) भागीरथीपुरम नई टिहरी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्रों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत, एक कांस्य सहित कुल 6 पदक अपने नाम किए। टीएचडीसी आईएचईटी के निदेशक प्रो. शरद कुमार प्रधान, विवेक कुमार, रमना त्रिपाठी ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। बताया कि बीटेक सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र अनिरुद्ध भट्ट ने 93 किलोग्राम, कंप्यूटर साइंस चतुर्थ वर्ष की छात्रा शिवानी रावत ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, कंप्यूटर साइंस चतुर्थ वर्ष के आयुष सैनी ने 75 किलोग्राम, कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के हर्ष सविता ने 73 किलोग्राम और कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष के आदित्य सेमवाल ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में रजत जबकि कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष के छात्र वेदांश नेगी ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

निदेशक प्रो. प्रधान ने कहा कि संस्थान में शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यक्रम नियमित संचालित किए जाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी