सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
पौड़ी गढ़वाल, 03 अक्टूबर (हि.स.)। खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी की विभिन्न खेल स्पर्धाएं शनिवार को रांसी खेल मैदान में आयोजित हुईं। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की टीमों और खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि अंडर-14 बालक कबड्डी में नरेंद्रनगर प्रथम, श्रीनगर द्वितीय और देवप्रयाग तृतीय रहा। मुर्गा झपट के 35 किग्रा भारवर्ग में लैंसडाउन के समर प्रथम, रुद्रप्रयाग के अनिरुद्ध द्वितीय और यमकेश्वर के दिव्यांश तृतीय रहे। 38 किग्रा में कोटद्वार के चिराग प्रथम, देवप्रयाग के आदित्य द्वितीय और पौड़ी के आयुष तृतीय रहे।
41 किग्रा भारवर्ग में देवप्रयाग के हरपाल प्रथम, रुद्रप्रयाग के लोकेश द्वितीय और पौड़ी के मनोज तृतीय रहे। 47 किग्रा में श्रीनगर के प्रियांशु प्रथम, रुद्रप्रयाग के अक्षत द्वितीय और लैंसडाउन के प्रियांगल तृतीय रहे।
अंडर-14 रस्सा-कस्सी के 440 किग्रा भारवर्ग में देवप्रयाग प्रथम, पौड़ी द्वितीय और रुद्रप्रयाग तृतीय रहा। अंडर-19 के 560 किग्रा भारवर्ग में पौड़ी प्रथम, नरेंद्रनगर द्वितीय और लैंसडाउन तृतीय रहा।
विजेता खिलाड़ियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी सहित खेल विभाग के प्रशिक्षकों और निर्णायकों ने सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुराई, महेश, आदेश बहुगुणा, एमओ आरिफ, मनोज बजरियाल, दिनेश सिंह चौहान, सचिन कश्यप, दीपक कोहली, संजय रावत, विमल लसपाल, रितेश चौहान, प्रियंका सहित विभागीय कार्मिक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

