home page

स्वास्थ्य मंत्री ने नंदगांव सीएचसी का किया निरीक्षण

 | 
स्वास्थ्य मंत्री ने नंदगांव सीएचसी का किया निरीक्षण


टिहरी, 28 मार्च (हि.स.)। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को घनसाली प्रवास के दौरान नंदगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।

मंत्री उनियाल ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं पर उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय