home page

पौड़ी में प्रवेश उत्सव पर छात्रों को मिली मुफ्त पुस्तकें

 | 
पौड़ी में प्रवेश उत्सव पर छात्रों को मिली मुफ्त पुस्तकें


पौड़ी गढ़वाल, 01 अप्रैल (हि.स.)। जनपद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ हुई। प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के तहत छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।

बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित प्रवेश उत्सव एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि के रूप में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जुगराण ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद में मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

ब्लॉक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों में एक अप्रैल को छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि पहली बार सत्र शुरू होते ही सभी छात्रों तक समय पर पुस्तकें पहुंचाई गई हैं।

इस अवसर पर बीईओ मास्टर आदर्श, प्रधानाचार्य बीपी डोभाल, अनुराग रावत, रामेश्वर प्रसाद डोबरियाल, तेजराम मंगाई, रविंद्र सिंह रौतेला, शुभांगी भट्ट, पार्वती ध्यानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह