home page

यूपीएल के बारिश के कारण स्थगित छह मैच 29-30 सितंबर को होंगे

 | 

देहरादून, 28 सितंबर (हि.स.)। बारिश के कारण 26 और 27 सितंबर को स्थगित किए गए उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के सभी छह मैच अब 29 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी छह मुकाबले 10 ओवर के प्रारूप में होंगे।

आयोजकों के अनुसार बारिश के कारण रद्द हुए मैचों के लिए प्रत्येक टीम को दिया गया एक-एक अंक वापस ले लिया गया है। संशोधित कार्यक्रम में सभी छह मुकाबलों को नए सिरे से शामिल किया गया है। आयोजकों ने बताया कि छहों मैचों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार मुकाबले 29 और 30 सितंबर को खेले जाएंगे।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय