home page

तेज रफ्तार कार ने दो बालकों को कुचला, 10 वर्षीय वंश की मौत

 | 
तेज रफ्तार कार ने दो बालकों को कुचला, 10 वर्षीय वंश की मौत


पौड़ी गढ़वाल, 04 अक्टूबर (हि.स.)। घमंडपुर स्थित जिगर गार्डन के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार की चपेट में आने से दो बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय लक्ष्य को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार रविवार को एक कार चालक अभिषेक रावत वाहन को तेज और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान सड़क पर जा रहे दोनों बालक कार की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने वंश को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय चालक अभिषेक रावत निवासी बेलाडाट, पदमपुर को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया गया है।मृतक और घायल बालक के दादा मनोहर चौहान की तहरीर पर कोतवाली कोटद्वार में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह