home page

विश्व जल दिवस पर स्वच्छता कर्मियों व छात्रों का सम्मान

 | 
विश्व जल दिवस पर स्वच्छता कर्मियों व छात्रों का सम्मान


हरिद्वार, 24 मार्च (हि.स.)। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिवालिक नगर वार्ड में कार्यरत मोहल्ला समितियों की महिलाओं, स्वच्छता कार्य में लगे स्वच्छ दूतों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं जनपद के स्वच्छता नोडल अधिकारी तथा ‘स्वजल’ परियोजना के अधिकारी चन्द्रकान्तमणी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला