home page

जिला कारागार में बंदियों के लिए छह दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण प्रारंभ

 | 
जिला कारागार में बंदियों के लिए छह दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण प्रारंभ


नैनीताल, 25 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल स्थित जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के सहयोग से छह दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष-जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में प्राधिकरण की सचिव-सिविल जज पारुल थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सचिव ने प्रशिक्षणार्थी बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से सीखें, जिससे भविष्य में स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर बेहतर जीवन यापन कर सकें। यह कार्यक्रम बंदियों के पुनर्वास एवं कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी