home page

49 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, अब तक 99 स्कूल प्रशासन के निशाने पर

 | 
49 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, अब तक 99 स्कूल प्रशासन के निशाने पर


नैनीताल, 07 मई (हि.स.)। जनपद में निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 49 और निजी विद्यालयों को 15 दिन के भीतर जवाब देने के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इससे पूर्व 50 विद्यालयों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इस तरह अब तक कुल 99 निजी विद्यालय प्रशासनिक कार्रवाई के दायरे में आ चुके हैं।

नोटिस प्राप्त करने वाले विद्यालयों में होली ऐंजल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, वीवीएम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, फन विथ ड्राइंग पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, विवेकानन्द पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, सनराइज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, न्यू सनसाइन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, किड्स केयर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, आदर्श पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, विद्या पुष्प एकेडमी हल्द्वानी, जेम्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, सृजन स्कूल गौलापार, लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी, मीना एकेडमी लालकुआं, होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालकुआं, एचसीएम जूनियर हाईस्कूल लालकुआं, सनराइज पब्लिक स्कूल रामनगर, लिटिल स्कॉलर एकेडमी रामनगर, सेंट रूमी पब्लिक स्कूल रामनगर, यूएसआर इंदु इंटर कॉलेज बसई रामनगर, दीपक डिवाइन पब्लिक स्कूल रामनगर, मेहरा पब्लिक स्कूल रामनगर, अल्फा मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, शेमरॉक प्री स्कूल रामनगर, डीडीसीएम पब्लिक स्कूल रामनगर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल रामनगर, डीएसबी पब्लिक स्कूल रामनगर, गुडलक पब्लिक स्कूल रामनगर, जय मोहन पब्लिक स्कूल रामनगर, एलएन साह प्रिपरेटरी लर्निंग स्कूल भीमताल, डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल भीमताल, आयुष्मान कॉन्वेंट स्कूल गरमपानी बेतालघाट, स्कॉलर हेवन स्कूल बिंदुखत्ता लालकुआं, एफएस बिष्ट मेमोरियल स्कूल बिंदुखत्ता लालकुआं, बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल लालकुआं, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालकुआं तथा सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी