खेल महाकुंभ की 600 मीटर दौड़ में शिवम सिंह और कनिष्का बने विजेता
नई टिहरी, 19 सितंबर (हि.स.)। जौनपुर ब्लॉक के अंतर्गत खेल महाकुंभ विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता शुरू हो गई। अंडर-14 की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, मुर्गा झपट और पिट्ठू में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शनिवार को थत्यूड़ खेल मैदान में प्रतियोगिता का विधायक प्रीतम पंवार ने शुभारंभ किया।
कहा कि यह ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का सरकार ने बड़ा माध्यम बनाया है। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम, शिवम सिंह द्वितीय, बालिका वर्ग में कनिष्का प्रथम, मोनिका द्वितीय, 60 मीटर बालक वर्ग में अनीश रांगड़ प्रथम, अमित सकलानी द्वितीय, लंबी कूद बालक वर्ग में अनीश रांगड़ प्रथम, देवांश जोशी द्वितीय, बालिका वर्ग में आकांक्षा प्रथम, इशा पड़ियार द्वितीय, मुर्गा झपट बालक वर्ग के 35 किलोग्राम में अंशुल, 38 किलोग्राम में राहुल परमार, 41 किलोग्राम में गौरव, 44 किलोग्राम वर्ग में अमन रौछेला, 47 किलोग्राम में अनुष रावत वहीं बालिका वर्ग की 28 किलोग्राम में कृतिका, 31 किलोग्राम में राधिका, 34 किलोग्राम में काजल, 37 किलोग्राम में संजना, 40 किलोग्राम में सिमरन विजेता रही।
गोला फेंक बालक वर्ग में ऋषभ भटवान प्रथम, कार्तिक द्वितीय, बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम, राधिका द्वितीय रही। विधायक पंवार ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, बीओ पीआरडी चतर लाल शाह, बीईओ सुनील कार्की, बीडीओ अर्जुन रावत, धनवीर रावत, ग्राम प्रधान थत्यूड़ मेनका सजवाण, सुनील सजवाण मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

