home page

शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप डायोसिस ऑफ आगरा के सचिव नियुक्त

 | 
शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप डायोसिस ऑफ आगरा के सचिव नियुक्त


नैनीताल, 26 मई (हि.स.)। नगर के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को डायोसिस ऑफ आगरा (चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया) का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति डायोसिस ऑफ आगरा के बिशप राइट रेव. विजय के. नायक द्वारा की गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) एवं नैनीताल जिमखाना के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शेरवुड कॉलेज पहुंचकर अमनदीप संधू का अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनंदन करने वालों में डीएसए के महासचिव मनोज जोशी, वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बरगली, एथलेटिक सचिव करण सती, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज सिंह बिष्ट, हिमांशु जोशी एवं विकास जोशी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि अमनदीप संधू लंबे समय से शिक्षा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं तथा उनकी नियुक्ति शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उल्लेखनीय है कि डायोसिस ऑफ आगरा (चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया) उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में धार्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन करता है। इसके अंतर्गत अनेक शिक्षण संस्थान संचालित किए जाते हैं। वर्तमान में डायोसिस के बिशप राइट रेव. विजय के. नायक हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी