home page

सासद शैलजा ने किए बाबा केदार के दर्शन

 | 

गुप्तकाशी, 08 मई (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी प्रभारी और सांसद कु. शैलजा ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए, इस दौरान तीर्थपुरोहितों से मिलकर यात्रा के बारे में तमाम जानकारियां हासिल की। बताया यह जा रहा है कि केदारनाथ धाम की यात्रा उनकी महज आध्यात्मिक यात्रा थी। पूजा अर्चना के बाद जल्द वापस आ गई थी।

जानकारी के अनुसार प्रात सात बजे वे हेली के माध्यम से तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हेलीपैड पहुंची। वहां से पैदल ही बर्फ से लक दक पहाड़ियों को देखते हुए और तीर्थयात्रियों से बात करते हुए वे केदारनाथ मंदिर पहुंची। उन्होंने महज 10 मिनट पूजा अर्चना करके देशवासियों की मंगल की कामना की ।

पूजा के बाद उन्होंने तीर्थपुरोहित लक्ष्मीनारायण जुगरान के गेस्ट में नाश्ता किया। वरिष्ठ तीर्थ लक्ष्मी जुगरान ने बताया कि उन्होंने केदारपुरी में अपूर्ण निर्माण, इधर उधर फैले वेस्टेज पाइप और मानकों के इतर बन रहे निर्माणाधीन आवासों पर रोक लगाने समेत कई अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव,पूर्व विधायक मनोज रावत, भुवन कापड़ी समेत कई तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन