home page

सात दिवसीय प्रादेशिक कैप्टन बेसिक कोर्स प्रशिक्षण का समापन

 | 
सात दिवसीय प्रादेशिक कैप्टन बेसिक कोर्स प्रशिक्षण का समापन


नई टिहरी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। भारत स्काउट एवं गाइड का प्रदेश स्तरीय स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स प्रशिक्षण भिलंगना ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज केमरा-केमर में संपन्न हुआ। सात दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को देश सेवा, श्रमदान, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, स्काउट की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

शुक्रवार को जीआईसी केमरा केमर में बीईओ व मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड सुनील सिंह कार्की की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का एसडीएम मंजू राजपूत ने समापन किया। कहा कि स्काउट एवं गाइड केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवाभाव और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का माध्यम है।

थानाध्यक्ष घनसाली प्रशांत बहुगुणा ने साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और अन्य सामाजिक विषयों पर जानकारी दी। सीएचसी बेलेश्वर की चिकित्सक डॉ. निधि शर्मा ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया।

प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट राम सिंह नेगी, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड रेवती बिष्ट, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट केएल शाह, संगठन आयुक्त गाइड अंजू रानी शर्मा, जिला आयुक्त रमेश रतूड़ी, ब्लॉक प्रशिक्षण आयुक्त बालकृष्ण उपाध्याय, ब्लॉक आयुक्त दाताराम पुर्वाल, ब्लॉक सचिव सुनील कड़ाकोटी, संगठन आयुक्त भगवती रयाल और संगीता चौहान ने प्रशिक्षण के विभिन्न दिन प्रशिक्षुओं को स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन को स्काउटिंग की गतिविधियों, कार्यप्रणाली और सामाजिक दायित्वों से संबंधित जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को प्रसिद्ध सेम नागराजा मंदिर का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी