स्वयंसेवक संघ सेवा भारती की ओर से आज अष्टमी पर बाल संस्कार केंद्र ने किया कन्या पूजन
हल्द्वानी , 26 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारती की ओर से आज अष्टमी पर बाल संस्कार केंद्र एवं सेवा बस्तियां में सबसे पहले हरीपुर नायक सेवा बस्ती में प्रातः 9:00 बजे कन्या पूजन कार्यक्रम किया गया।
इसी क्रम में आवला गेट ,भगवानपुर बिचली ,जवाहर ज्योति, जीतपुर नेगी , देवल चौड़ बंदोबस्ती, गुसाई नगर, राजपुरा, टंगर बस्ती, तीन पानी खटीक फॉर्म सेवा बस्तियों में 100 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया इस दौरान श्रद्धालुओं ने माताओं को तिलक, चुन्नी आरती के पश्चात चना, हलवा का भोग लगाकर मिष्ठान, फल, उपहार आदि भेंट किए गए तदोपरांत भजन कीर्तन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी जी, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, पार्षद धीरज पांडे, नगर प्रचारक प्रभाकर जी, नगर पालक विश्वंभर कांडपाल, सह जिला प्रचार प्रमुख भुवन, उपनगर प्रचार प्रमुख गौरव, मंत्री सुदर्शन, सूरज, हेम अवस्थी, गौरव, गिरीश, प्रहलाद, बस्ती प्रमुख बंशीधर , अशोक, दिनेश, अमरनाथ, हिमांशु, आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

