वरिष्ठ शिक्षाविद टिहरी निवासी प्राे. चाैहान बने श्रीनगर परिसर के निदेशक
नई टिहरी, 20 अगस्त (हि.स.)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के श्रीनगर परिसर के प्रो. हरभजन सिंह चौहान प्रथम निदेशक बने हैं। जिस पर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों ने खुशी जताई है।
मूल रूप से भिलंगना ब्लॉक के चमियाला के निवासी एंथ्रोपोलॉजी के वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. चौहान ने अपने व्यवहार, कुशल व्यक्तित्व, नेतृत्व और लंबे शैक्षणिक अनुभव से यह मुकाम हासिल किया है। प्रो. चौहान ने 1989 में कार्यभार ग्रहण किया। खुशी जताने वालों में टिहरी परिसर निदेशक प्रो. एए बौडाई, पूर्व निदेशक प्रो. आरसी रमोला, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. जीडीएस नेगी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. केसी पेटवाल, प्रो. यूएस नेगी, प्रो. सुनीता गोदियाल, प्रो. गीताली पडियार, प्रो. वीणा जोशी, डा. पूरन चंद्र पैन्यूली, प्रो. डीपीएस भंडारी, डा. हंसराज बिष्ट, डॉ. दिनेश नेगी, डॉ. पित्रेश भट्ट, मुकेश कुमार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कोठारी, महासचिव राजेंद्र कठैत, यशवंत रावत, सुदामा लाल, छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष राणा, महासचिव अमन सुयाल, कोषाध्यक्ष मृदुल मखलोगा मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

