home page

एसडीओ गौला ने किया देवरामपुर खनन गेट का औचक निरीक्षण

 | 
एसडीओ गौला ने किया देवरामपुर खनन गेट का औचक निरीक्षण


हल्द्वानी , 09 मार्च (हि.स.)। गौला नदी से निकलने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग वह अवैध खनन की शिकायत पर एक्शन में आए एसडीओ गौला ने देवरामपुर गेट में छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज करते हुए सख्त कार्रवाई के अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत उप प्रभागीय वनाधिकारी (गौला) द्वारा गौला रेंज अंतर्गत देवरामपुर खनन गेट क्षेत्र का औचक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में खनन गतिविधियों एवं खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को संदिग्ध अवस्था में उपखनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

जांच में वाहन के पास वैध प्रपत्र उपलब्ध न होने पर ट्रैक्टर अभिरक्षा में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन पाए जाने पर वाहन को सीज करते हुए भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार जोशी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि समय-समय पर औचक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जाते रहेंगे। क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन अथवा अवैध खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में होने न दिया जाए।

निरीक्षण एवं चेकिंग अभियान के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला ए के जोशी, वन क्षेत्राधिकारी एसओजी नवीन सिंह रैकवाल, दिनेश चंद्र पंत वन दरोगा, प्रकाश चंद्र तिवारी वन दरोगा, चंदन बेदी तथा अन्य विभागीय वनकर्मी भी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता