पिकअप खाई में गिरा, चालक की मौत
पौड़ी गढ़वाल, 09 मार्च (हि.स.)। सोमवार को सतपुली के पास पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में वाहन चालक ही मौजूद था।
एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि सोमवार को थाना सतपुली को सूचना प्राप्त हुई कि मल्ली सतपुली क्षेत्र में होटल हिमालय के पास गुमखाल की ओर से आ रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। रेस्क्यू के दौरान एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान वाहन चालक हरि ओम उम्र 42 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह, निवासी पिलखुवा, थाना पिलखुवा, जिला हापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया कि पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार उक्त वाहन पिलखुवा से पौड़ी की ओर जा रहा था, जिसमें आयुर्वेदिक दवाइयां लदी हुई थीं और वाहन में केवल वाहन चालक मौजूद था।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

