home page

सागनिक ने जीती लॉगव्यू पब्लिक स्कूल की पीबी पांडे भाषण प्रतियोगिता

 | 
सागनिक ने जीती लॉगव्यू पब्लिक स्कूल की पीबी पांडे भाषण प्रतियोगिता


नैनीताल, 29 अप्रैल (हि.स.)। नगर के एलपीएस यानी लॉगव्यू पब्लिक स्कूल में पीबी पाण्डे ऑरेटर ऑफ द ईयर 2026 प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने समसामयिक वैश्विक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें सागनिक डे ने प्रथम और नाविका जोशी व माहिरा हुसैन ने द्वितीय और हार्दिक बर्गली ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने “संघर्ष की लागत और प्रभाव: युद्धक्षेत्र से परे, यूएस-ईरान-इजराइल पर अध्ययन” विषय पर भाषण दिए। निर्णायक मंडल में प्रो. हरिप्रिया पाठक तथा प्रो. अस्मिता बजाज शामिल रहे। परिणाम में लेक्स इंटरनेशनल भीमताल के सागनिक डे को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 3000 रुपये, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी की नाविका जोशी एवं हरमन माइनर स्कूल भीमताल की माहीरा हुसैन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा लॉगव्यू पब्लिक स्कूल के हार्दिक बर्गली को तृतीय पुरस्कार दिये गये।

कार्यक्रम में संरक्षक एवं निदेशक सुनीता त्रिपाठी, प्रधानाचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या कविता सनवाल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी