home page

सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आरएसएस का युवा खेल सम्मेलन, 200 युवाओं ने लिया हिस्सा

 | 
सीआरएसटी इंटर कॉलेज में आरएसएस का युवा खेल सम्मेलन, 200 युवाओं ने लिया हिस्सा


नैनीताल, 13 सितंबर (हि.स.)। आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर के सीआरएसटी इंटर कॉलेज में रविवार को युवा खेल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 युवाओं ने भाग लिया।

इस दौरान खो-खो, रस्साकस्सी और पेनल्टी शूटआउट प्रतियोगिताएं हुईं। युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए खेल भावना का प्रदर्शन किया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनमें टीम भावना और अनुशासन विकसित करना है। साथ ही खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना भी आयोजन का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में आरएसएस के सह प्रांत बौद्धिक राजेश, जिला प्रचारक अभिषेक, नगर प्रचारक हरिओम, नगर कार्यवाह दरबान, नगर सह कार्यवाह भरत, नगर व्यवस्था प्रमुख विवेक, जिला विद्यार्थी प्रमुख भावेश, खेल प्रमुख सूर्यांश, बॉबी और बौद्धिक प्रमुख धर्मेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी