home page

राठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी का चैंपियन

 | 
राठ महाविद्यालय पैठाणी बना महिला कबड्डी का चैंपियन


नई टिहरी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर-महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब राठ महाविद्यालय पैठाणी ने जीत लिया। वहीं बिड़ला परिसर श्रीनगर को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

मंगलवार को एसआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून पौड़ी परिसर को 29- 20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में एसआरटी परिसर टिहरी ने डीबीएस कॉलेज देहरादून को 42-29 से हराया।

पहले सेमीफाइनल में बिड़ला श्रीनगर परिसर ने डीएवी देहरादून को 52-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में राठ महाविद्यालय पैठाणी ने मेजबान टिहरी परिसर को 30-25 से विजय हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में राठ महाविद्यालय पैठाणी ने बिड़ला परिसर श्रीनगर को 60-12 से शानदार विजय प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिबात जीत लिया। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

विभागाध्यक्ष प्रो. केसी पेटवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की चयनित 12 सदस्यीय महिला कबड्डी टीम चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित नॉर्थ जून प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस मौके पर प्रो. एबी थपलियाल, प्रो. यूएस नेगी, प्रो. शंकर लाल, निर्णायक दर्शन गुसाईं, दुर्गा रावत, अरविंद पंवार, अरविंद नेगी, सुनील बिष्ट, विवेक मेवाड़, वंदना डोभाल, मनोज रावत, राजीव पेटवाल, डॉ. राधेश्याम पांडेय, डॉ. दिनेश नेगी, भगत चौहान, रविंद्र नेगी, दिनेश ममगाईं, अजय नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष राजन सजवाण मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी