home page

रामनगर में बिजली चोरी पर विजिलेंस की छापेमारी, 20 लोगों पर केस की तैयारी

 | 
रामनगर में बिजली चोरी पर विजिलेंस की छापेमारी, 20 लोगों पर केस की तैयारी


रामनगर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। बिजली चोरी के खिलाफ रामनगर में मंगलवार सुबह बिजली विभाग और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। देहरादून, हल्द्वानी और रुद्रपुर से पहुंची टीमों ने खताड़ी, पुछड़ी समेत कई इलाकों में एक साथ जांच की। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में 15 से 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी र्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई। अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम और कुछ लोगों के बीच बहस भी हुई।

विभाग और विजिलेंस की टीमों ने बिजली चोरी की शिकायतों के बाद कई मोहल्लों में बिजली कनेक्शनों की जांच की। अभियान में स्थानीय बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल रहे।

अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी रवि कुमार राजोरा का कहना है कि बिजली चोरी की शिकायतों और ज्यादा लाइन लॉस वाले इलाकों को चिह्नित कर अभियान चलाया गया। इसके लिए पांच टीमें बनाई गई थीं। जांच के दौरान करीब 15 से 20 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामलों में FIR की कार्रवाई की जा रही है।

उनके अनुसार जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद संबंधित मामलों में बिजली चोरी के आंकलन के बाद नियमानुसार जुर्माना निर्धारित कर वसूली के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। और कहा कि अभी यह अभियान जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी