home page

रामनगर-देहरादून सीधी ट्रेन सेवा जल्द, तिरुमदारा में संपर्क क्रांति का ठहराव शुरू

 | 
रामनगर-देहरादून सीधी ट्रेन सेवा जल्द, तिरुमदारा में संपर्क क्रांति का ठहराव शुरू


देहरादून, 02 मई (हि.स.)। रामनगर क्षेत्र की वर्षों पुरानी रेल सेवा मांग अब पूरी होने जा रही है। रामनगर और देहरादून के बीच सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होगी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इस संबंध में विगत जनवरी माह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया था।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि मुझे अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करना है कि इस महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा के संचालन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शीघ्र ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही रामनगर के तिरुमदारा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी कल से प्रारंभ हो गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिली है और वे इसका लाभ भी लेने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह कदम निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास और सुविधाओं को नई गति देगा।

विकास को मिलेगी नई गति

यह दोनों निर्णय न केवल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हैं, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देंगे। इससे पूरे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल