home page

भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में नशामुक्ति पर किया जागरूक

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विकासखंड दुगड्डा के भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी, कोटद्वार में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी हिमांशु नौटियाल ने माय भारत पोर्टल की जानकारी दी। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के राजकुमार और विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर ज्योति नेगी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर पीएस राणा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक कार्यों मेंकरना चाहिए। इस दौरान नशामुक्त युवा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अल्फिशा ने प्रथम, अनिरुद्ध ने द्वितीय और आरुषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी शिवम नेगी, दीपक कोटनाला, रक्षा गौर सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह