home page

नई टिहरी में मेडिकल काॅलेज निमार्ण काे लेकर बेमियादी आंदाेलन शुरू

 | 
नई टिहरी में मेडिकल काॅलेज निमार्ण काे लेकर बेमियादी आंदाेलन शुरू


नई टिहरी, 16 अगस्त (हि.स.)। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर अब आंदोलन की धारत तेज हो गई है। संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बड़ी संख्या में शहर और आसपास के

क्षेत्रों से लोगों ने विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बौराड़ी

के गणेश चौक में बेमियादी क्रमिक अनशन व धरना शुरू किया। वक्ताओं ने कहा कि

जब तक मेडिकल कॉलेज निर्माण का विधिवत जीओ जारी नहीं हो जाता उनका आंदोलन

जारी रहेगा। मांग के समर्थन में नई टिहरी और बौराड़ी बाजार बंद रहे। पहले

दिन नागरिक मंच के 10 लोगों क्रमिक अनशन पर बैठे।

रविवार को मेडिकल

कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ.राकेश भूषण गोदियाल के

नेतृत्व में लोगों ने बौराड़ी स्टेडियम से नगर के विभिन्न मार्गाे से होते

हुए गणेश चौक तक ढोल-दमाऊ के साथ रैली निकाली। उन्होंने सरकार पर मेडिकल

कॉलेज के नाम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि फिपल्टी में मेडिकल

कॉलेज निर्माण को लेकर स्वास्थ्य मेंत्री सुबोध उनियाल का बयान स्वीकार

नहीं है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जीतराम भट्ट का सत्याग्रह भी

गणेश चौक में शिफ्ट हो गया। पहले दिन नागरिक मंच के सीपी डबराल, किशोरी लाल

चमोली, डॉ.यूएस नेगी, कमल सिंह महर, जगजीत नेगी, कर्म सिंह तोपवाल, भगवान

चंद रमोला, त्रिलोक रमोला, नरोत्तम जखमोला, भगवान देई तोपवाल क्रमिक अनशन

बैठे।

पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने लंबे समय बाद भी जिला मुख्यालय में

मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वरिष्ठ पत्रकार

महीपाल नेगी ने कहा कि 2012 और 2023 मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज की घोषणा

की थी। घोषणा के बाद भूमि चयन भी हो चुका था। टीएचडीसी मेडिकल कॉलेज

निर्माण के लिए धन देने को तैयार थी। लेकिन अचानक फिपल्टी में कॉलेज के लिए

भूमि तलाश करने का कोई औचित्य नहीं है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष

मान सिंह रौतेला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, प्रदेश महामंत्री

विजय गुनसोला, राकेश राणा, नरेंद्र रमोला, शांति प्रसाद भट्ट, कुलदीप

पंवार, देवेंद्र नौडियाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी