home page

प्रो. सतपाल बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति

 | 
प्रो. सतपाल बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नियमित कुलपति


नैनीताल, 03 सितंबर (हि.स.)। उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अल्मोड़ा विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का नियमित कुलपति नियुक्त कर दिया है। राजभवन से तीन सितंबर को जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति की गयी है। उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अग्रेत्तर आदेश जो भी पहले हो तक कुलपति नियुक्त किया गया है।

प्रो. बिष्ट वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति हैं। इससे पहले एक दिन पहले कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति का अतिरिक्त दायित्व प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को सौंपा गया था। नियमित कुलपति की नियुक्ति के साथ ही यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। प्रो. बिष्ट कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्राणि विज्ञान विभागाध्यक्ष सहित विभिन्न प्रशासनिक दायित्व संभाल चुके हैं और उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी