home page

प्रो. राम को मिला ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026

 | 
प्रो. राम को मिला ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड-2026


नैनीताल, 22 मई (हि.स.)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ के समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. हरेश राम को शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जयपुर में सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय एवं भव्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया गया।

सम्मेलन में कला, साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। प्रो. हरेश राम को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक शिक्षा व्यवस्था में नवाचार विषय पर प्रस्तुत शोध और विचारों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं जयपुर की पारंपरिक टोपी भेंट की गई। प्रो. हरेश राम ने यह पुरस्कार अपनी माता को समर्पित किया।

उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी, डॉ. माया शुक्ला, डॉ. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. निर्मला रावत, नीम पंत, तनुजा जोशी, कविंद्र प्रसाद, गणेश सिंह, कुंदन गोस्वामी, कमलेश सहित महाविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी