home page

मानसून के दौरान हुई क्षति का आकलन कर जल्दी रिपोर्ट तैयार करेंः एडीएम

 | 
मानसून के दौरान हुई क्षति का आकलन कर जल्दी रिपोर्ट तैयार करेंः एडीएम


नई टिहरी, 11 सितंबर (हि.स.)। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बीते दिनों बारिश से हुई क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने गजा-देवप्रयाग और बादशाहीथौल-गजा मोटर मार्ग का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। लोनिवि के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हिस्सों से संबंधित आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को एडीएम नेगी ने खरसाड़ा गांव में सड़क कटाव के कारण संपर्क मार्ग को हुई आंशिक क्षति का निरीक्षण किया। इंटर कॉलेज खरसाड़ा के क्षतिग्रस्त आंगन का जायजा लेते हुए आवश्यक मरम्मत के लिए आरडब्ल्यूडी को कार्रवाई करने को कहा। पोखरी चाका क्षेत्र में भी सड़क के क्षतिग्रस्त पुस्तों का निरीक्षण कर उन्हें शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को मानसून के दौरान हुई क्षति का मौके पर सही आकलन करते हुए आवश्यक प्रस्ताव व रिपोर्ट तैयार करने को कहा, ताकि क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यवाही समय से की जा सके। इस दौरान तहसीलदार राजेंद्र सिंह गुनसोला आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी