home page

चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन

 | 
चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन


हरिद्वार, 08 मई (हि.स.)। चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल तिराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था व चंपावत मामले की जांच को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। विधायक रवि बहादुर और आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बच्चियों को न्याय नहीं मिल रहा है। साथ ही कहा कि यदि चंपावत मामला फर्जी पाया गया है, तो यह भी निष्पक्ष जांच का विषय होना चाहिए कि शिकायत किन परिस्थितियों में दर्ज कराई गई।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता जोशी और पूनम भगत ने कहा कि महिला अपराधों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर महिलाओं के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं को लेकर देशभर में चिंता बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंपावत मामले की जांच को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

राजबीर सिंह चौहान और राजीव चौधरी ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और संजय सैनी ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नाबालिग बच्चियों को राजनीतिक साजिश का मोहरा बनाया जा रहा है, जो देवभूमि के लिए शर्मनाक है।

प्रदर्शन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल और सचिव सार्थक ठाकुर ने किया। प्रदर्शन में विधायक रवि बहादुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, अशोक शर्मा, इरफान अंसारी, फुरकान अली एडवोकेट, गौरव चौहान, सौरभ सैनी, विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, जगत सिंह रावत, दिनेश वालिया, सुरेंद्र ठाकुर, दीपिका गुप्ता, अमित गुप्ता, मंजू गोस्वामी, अक्षय सैनी, यश शर्मा, उदित विद्याकुल, आशु भारद्वाज, अनिल ठाकुर, अखिल शर्मा त्यागी, पुनीत कुमार, अनंत पांडेय, मुन्ना मास्टर, तीर्थ भाटिया, चंदन शर्मा, धर्मराज सैनी, डॉ. मेहरबान खान, जावेद आलम, कमल सैनी, शिवम वाल्मीकि, मनोज धनगर, यशवंत सैनी, कृतिक बिरला, राजू चित्कारा, रविबाबू शर्मा, अंजू द्विवेदी, हेमंत चंचल, डॉ. जयवीर सिंह, सुरेश राणा, हरविंदर सिंह, जतिन हांडा, रकित वालिया, पुष्पनाथ शर्मा, विकास गुप्ता, नदीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला