home page

सुनील सैनी ने साध्वी निरंजन ज्योति के बीच पिछड़ा वर्ग के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

 | 
सुनील सैनी ने साध्वी निरंजन ज्योति के बीच पिछड़ा वर्ग के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा


हरिद्वार, 19 अप्रैल (हि.स.)। राज्य मंत्री सुनील सैनी ने रविवार काे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के उत्तराखंड आगमन पर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सरकार और संगठन पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी ली,जिसमें पिछड़ा वर्ग समाज से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में भी प्रयास जारी है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा,किताब के काले अक्षर में ही कल का उजाला छुपा हुआ है। साथ ही समाज के सभी वर्गों से शिक्षित बनने,आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला