home page

बैड़मिंटन, शतरंज और टेबल टेनिस में खिलाड़ियाें ने दिखाया दमखम

 | 
बैड़मिंटन, शतरंज और टेबल टेनिस में खिलाड़ियाें ने दिखाया दमखम


नई टिहरी, 13 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर

बादशाहीथौल में विभिनन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। वीरवार को परिसर

निदेशक प्रो. एए बौडाई और खेल विभागाध्यक्ष डॉ. केसी पेटवाल ने प्रतियोगिता

का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आजादी के जश्न के तहत हर घर तिरंगा

यात्रा के साथ ही यह कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। बताया कि बैडमिंटन बालिका

वर्ग में साक्षी काला विजेता और कुसुम लता उपविजेता, बालक वर्ग में ऋषभ

त्यागी विजेता और अमन परमार उपविजेता बने। शिक्षक वर्ग में डॉ. हेमराज

विजेता, प्रो. केसी पेटवाल उपविजेता, शिक्षिका वर्ग में डॉ. अर्पणा सिंह

विजेता और डॉ. सना रफी उपविजेता बनी। वहीं कर्मचारी वर्ग में योगराज विजेता

जबकि राज किशोर थपलियाल उपविजेता बने। इसके अलावा शतरंज और टेबल टेनिस की

स्पर्धाएं भी कराई गईं। विजेता और विजेता खिलाड़ियों को 17 अगस्त को

पुरस्कृत किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी