home page

केदारनाथ धाम दर्शन के लिए उमड़ रहे यात्री, सोनप्रयाग से सुरक्षा के साथ भेजे जा रहे यात्री

 | 
केदारनाथ धाम दर्शन के लिए उमड़ रहे यात्री, सोनप्रयाग से सुरक्षा के साथ भेजे जा रहे यात्री


देहरादून, 13 मई (हि.स.)। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र केदारनाथ धाम में लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 4 लाख 91 हजार 1 सौ 55 यात्री धाम के दर्शन के चुके हैं। बुधवार को भी सुबह से केदारनाथ के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने लाइन लगाकर यात्रियों को केदारनाथ की ओर रवाना किया गया। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रचलित केदारनाथ यात्रा में सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। बुधवार सुबह ही पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट, एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत सहित पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में सोनप्रयाग पहुंचे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करते हुए सोनप्रयाग शटल सेवा प्वाइंट पर भिजवाया जा रहा है, जहां से श्रद्धालुगण शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुण्ड पहुंचकर केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन विशेष सर्तकता अपना रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल