home page

उत्तराखंड की बेश्कीमती जमीनों को बचाने में आगे आएं लोगः नेगी

 | 
उत्तराखंड की बेश्कीमती जमीनों को बचाने में आगे आएं लोगः नेगी


नई टिहरी, 04 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने पर्यटन नगरी धनोल्टी में धामी हटाओ-जमीन बचाओ यात्रा का आयोजन कर स्थानीय लोगों से अपने हक-हकूकों के लिए खड़ा होने और धनोल्टी सहित जिलेभर की जमीन बचाने के लिए संगठित होने की अपील की। कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में सरकारी भूमि का दुरुपयोग कर बंदरबांट कर रही है।

बुधवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर धनोल्टी में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने रैली निकालते हुए धनोल्टी की आलू फार्म और अन्य बेशकीमती जमीन को बेचने का आरोप लगाते हुए सीएम धामी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। विधायक नेगी ने सरकार से 2022 में मंत्रीमंडल के निर्णय सरकारी भूमि पर अंतिम निर्णय का अधिकार एक व्यक्ति को वापस लेने, यूआईआईडीबी सभी टेंडर निरस्त कर जमीनें मूल विभाग को वापस करने, जॉर्ज एवरेस्ट की लीज खत्म करते हुए हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराने, भू-कानून में औद्योगिक प्रयोजन की भूमि के सरकार के निहित होने का प्रावधान बहाल करने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि भाजपा की धामी सरकार भू-माफियाओं और उद्योगपतियों को मुनाफा देने के लिए इन भूमि का औने-पौने दाम पर सौदा कर रही है। जिससे आने वाले समय में उत्तराखंड में जमीन के लाले पड़ जाएंगे।

फोटो-04एनटीएच04

धनोल्टी में धामी हटाओ-जमीन बचाओ यात्रा के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी