पौड़ी के योगेश बने सहायक आयुक्त राज्यकर
पौड़ी गढ़वाल, 02 जून (हि.स.)। गगवाडस्यूं घाटी के बौंसरी गांव और वर्तमान में पौड़ी निवासी योगेश बड़थ्वाल ने पीसीएस परीक्षा में परचम लहराते हुए जिले का नाम रोशन किया है। योगेश ने पीसीएस परीक्षा में सहायक आयुक्त राज्य कर का पद हासिल किया है। उनकी सफलता पर परिजनों के साथ ही शहर में खुशी का माहौल बना हुआ है।
योगेश बचपन से ही होनहार छात्र रहे है। योगेश ने शहर के सेंट थॉमस स्कूल से भी शिक्षा हासिल की है। उन्होंने पंत नगर यूनिवर्सिटी से एमटेक किया है। उन्होंने शहर के घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज में भी बतौर असस्टिेंट प्रोफेसर सेवाएं दी है। योगेश के पिता कोषागार अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त है। उनकी सफलता पर पूरे जिले के साथ ही परिजनों में खुशी का माहौल बना हुआ है। सेंट थॉमस स्कूल ने भी अपने छात्र की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

