home page

हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी के तहत 8 अक्तूबर तक चलेगा जागरूकता अभियान

 | 
हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी के तहत 8 अक्तूबर तक चलेगा जागरूकता अभियान


नई टिहरी, 12 सितंबर (हि.स.)। बच्चों, महिलाओं को कुपोषण से बचाने सहित पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना कीर्तिनगर में पोषण माह के तहत आगामी 8 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 9 सितंबर से होंगे। जिसकी मुख्य थीम हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी रखी है।

यहां आयोजित कार्यक्रम में हमारे आहार में स्थानीय उत्पादों से प्राप्त प्रोटीन विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पोषण केवल महंगे खाद्य पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे आसपास उपलब्ध स्थानीय उत्पाद भी प्रोटीन और पोषक तत्वों का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। स्थानीय अनाज, दालें, दूध एवं दुग्ध उत्पाद तथा अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थों को नियमित आहार का हिस्सा बनाकर बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर को बेहतर किया जा सकता है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव ने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा गया कि आंगनबाड़ी केवल बच्चों की देखभाल का केंद्र नहीं, बल्कि स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज की आधारशिला है। परियोजना अधिकारी नीतू बधानी ने स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व और संतुलित आहार को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सुपरवाइजर ललिता धनाई, मंजू जोशी, प्रिन्सा नेगी, सुमित्रा देवी, नवीन भट्ट, मुकेश मैठानी, नीलम, प्रकाशी, सुभाषी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी