home page

चमियाला में शराब के साथ एक गिरफ्तार

 | 

नई टिहरी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक कार से अवैध शराब बरामद की है। थाना पुलिस ने बताया कि चमियाला क्षेत्र के चेकिंग करते हुए एक कार की तलाशी ली गई तो कार से छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और चार पेटी वीयर की बरामद की गई।

शराब तस्करी के आरोप में जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम खवाड़ा तहसील बालगंगा को गिरफ्तार कर तस्करी के उपयोग की जा रही कार को जब्त किया गया। पुलिस की ओर से कहा गया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप निरीक्षक संजीत कुमार, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश, कांस्टेबल सचिन मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी