home page

बाबा श्याम का दरबार की निकलेगी 6 जून को निशान यात्रा

 | 
बाबा श्याम का दरबार की निकलेगी 6 जून को निशान यात्रा


हल्द्वानी , 04 जून (हि.स.)। आगामी 6 जून को आयोजित होने वाले भव्यश्री श्याम संकीर्तन महोत्सवको लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था हल्द्वानीके अध्यक्ष अंकित पाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए सभी श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।पाल ने बताया कि 6 जून की सुबह 8:00 बजे कार्यक्रम के तहत भव्यनिशान यात्रानिकाली जाएगी।

यह यात्रालटूरिया बाबा मंदिर, बरेली रोडसे प्रारंभ होकरकालू सिद्ध मंदिरहोते हुएखाटू श्याम मंदिर मुखानीमें संपन्न होगी। यात्रा में हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि इसके बाद शाम 7:00 बजे से भव्यश्याम संकीर्तन महोत्सवका आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा खाटू श्याम के सुंदर-सुंदर भजनों और गुणगान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा।

कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायकसौरभ शर्मा, परविंदर पलक, कनिका ग्रोवर, निहाल ठाकरान और पंडित विवेक शर्माअपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।वार्ता के दौरान संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे,उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता संजीव कश्यप, रतन चौहान, सोनू बेलबाल, हर्षित पाल, कमल पाल, अनिल पाल, ललित पांडेय, सनी कपूर, रामू गुप्ता, राजू प्रजापति, वाशु नाथ गोस्वामी, पल्लवी गोयल, चंदन जोशी, कमल गोयल, नीरज मिश्रा और मयंक जोशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता