नीट यूजी अभ्यर्थियों को मिलेगी निशुल्क बस सेवा
| Jun 17, 2026, 12:25 IST
देहरादून, 17 जून (हि.स.)। नीट यूजी की 21 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क आने जाने की सुविधा मिलेगी। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। परिवहन विभाग के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया निशुल्क सेवा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की मूल प्रति दिखानी होगी और एक फोटो कापी परिचालक को देनी होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

