home page

नासा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

 | 
नासा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर


नैनीताल, 09 सितंबर (हि.स.)। नैनीताल एक्वेटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) ने सामाजिक सरोकारों के तहत बुधवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर नासा के अध्यक्ष यशपाल रावत ने कहा कि खेल एवं साहसिक गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं। रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें प्रत्येक सक्षम व्यक्ति योगदान दे सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं, चिकित्सा दल और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार जताया।

शिविर में नासा की ओर से प्रो. रीतेश साह, धीरज बिष्ट, भूपाल बिष्ट, हर्ष वर्धन छाबड़ा, सरिता बिष्ट, तरुण बिष्ट, नितिन, रितिका गैड़ा और मनमोहन चिलवाल ने सहभागिता की। संस्था ने भविष्य में झील एवं पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास, खेल और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी जारी रखने की बात कही। शिविर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक यानी रक्त कोष की टीम ने चिकित्सा एवं तकनीकी सहयोग दिया। रक्तकोषण् प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, गणेश पलड़िया, संगीता प्रकाश और राकेश ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच तथा रक्त संग्रह की व्यवस्था संभाली।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी