home page

छात्र-छात्राओं को संप्रेषण कौशल, साक्षात्कार कौशल और करियर की दी जानकारी

 | 

पौड़ी गढ़वाल, 24 अप्रैल (हि.स.)। डा. बीजीआर परिसर में नांदी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एम्प्लायबिलिटी स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संप्रेषण कौशल, साक्षात्कार कौशल और करियर जागरूकता की विभिन्न प्रविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. उमेश चंद्र गैरोला ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल औपचारिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास भी उतना ही आवश्यक है।

उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूर्व परिसर निदेशक प्रो. प्रभाकर बडोनी ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा को पहचानने का अवसर मिला है। समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डा. किरन बाला ने बताया कि यह प्रशिक्षण बालिकाओं के समग्र विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ है।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं के आत्मविश्वास, संप्रेषण क्षमता व पेशेवर दृष्टिकोण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। नांदी फाउंडेशन के ट्रेनर हर्षवर्धन सैनी ने प्रशिक्षण के तहत कम्युनिकेशन स्किल, प्रेजेंटेशन स्किल, इंटरव्यू स्किल की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर हर्षवर्धन सैनी, डा. धारणा शर्मा, सिमरन, तनुजा, सुमित, मेघना, दीपशिखा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह